mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

वाराणसी: अपना दल (क) के संस्थापक सदस्य सुरेंद्र पटेल के शहादत दिवस पर जनसभा का आयोजन।

वाराणसी में अपना दल (क) ने अपना दल के संस्थापक सदस्य रहे सुरेंद्र पटेल के शहादत दिवस के मौके पर जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपना दल (क) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, महासचिव पल्लवी पटेल जान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभा की गई।

इस मौके पर पल्लवी पटेल ने कहा कि ये संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि भागीदारी संकल्प मोर्चा मौके का मोर्चा नहीं है बल्कि नीतियों का मोर्चा है मुद्दों का व  विचारधारा का मोर्चा है हम सब हर कदम पर साथ संघर्ष करते हुए 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा को सरकार तक ले जाने का कार्य करेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि 2022 की शुरुआत भागीदारी संकल्प मोर्चा के गठन के साथ हो गया था।

लगातार हमारा हर घातक दल क्षेत्र में जाकर अपने नीतियों को जनता तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। हमारे देश का हर किसान मजदूर जो सड़कों पर मार रहा है जो खेत खलिहान की मेड पर मर रहा है जब तक वो देश मे मुस्करायेगा नही ये देश विकसित नही हो सकता। पल्लवी ने बताया कि 8 घातक दलों का मोर्चा है जिसमे ओवैसी भी शामिल होने जा रहे हैं।

वहीं सुरेंद्र पटेल के शहादत दिवस  जनसभा में शामिल जान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सोनेलाल पटेल के विचारधारा से जुड़े हुए हैं और मानते हैं। स्व सोनेलाल पटेल व सुरेंद्र पटेल के सपने को साकार करने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा के गठन हुआ है जब भी चुनाव होगा हम और तैयारी के साथ बेहतर रिजल्ट दिलाएंगे।किसान, मजदूर, गरीब के हित में बेरोजगार को रोजगार मिल सके इन मुद्दों के साथ चुनाव लड़ेंगे।

अपना दल के संस्थापक सदस्य रहे सुरेंद्र पटेल के शहादत के मौके पर भागीदारी संकल्प मोर्चा ने चुनावी बिगुल फुंक दिया हैं और ये जाहिर कर दिया है कि ओवैसी के aimim का मोर्चा में शामिल होने के बाद किसी भी पार्टियों की उत्तर प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली। इस बार राजनैतिक समीकरण बदलने के साथ साथ सबसे ज्यादा दिक्कत भाजपा को होने वाली है।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *