mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*तेज आंधी तूफान में 18 की मौत 25 घायल सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को राहत कार्य के लिए दिए कड़े निर्देश*


उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को आई आंधी में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि 25 अन्य घायल हो गए. प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि कासगंज में पांच, बुलंदशहर में तीन, गाजियाबाद और सहारनपुर में दो-दो जबकि इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, संभल, हापुड और नोएडा में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है.

उन्होंने बताया कि संभल में 13 लोग घायल हुए. जबकि औरैया में पांच, बुलंदशहर में दो और कासगंज, कन्नौज, हापुड, नोएडा, सहारनपुर में एक एक व्यक्ति घायल हुआ है.

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि घायलों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार मिले.

इससे पहले राज्य सरकार ने चेतावनी दी थी कि इस आंधी तूफान से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ, अंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहबाद, संतरविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले प्रभावित हो सकते हैं.