लखनऊ: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मजदूर की ईट से कूचकर हत्या, गांव के बाहर खाली प्लाट में मिला शव।

लखनऊ – गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में मजदूर की ईट से कूचकर हत्या, गांव के बाहर खाली पड़े प्लाट में मिला शव।
आपको बता दें कि यह घटना राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में हुई है। यहां गांव के बाहर खाली पड़े प्लाट में मजदूर सजीवन रावत की हत्या कर दी गयी।


उसके सिर तथा चेहरे पर ईट से वार करने के निशान मौजूद हैं। खून से लथपथ पड़ा शव आज सुबह ग्रामीणों द्वारा देखा गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मामले में पारिवारिक कलह की बात भी सामने आई है। पुलिस संपूर्ण तथ्यों पर जांच करके मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि हत्यारे वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा है। आपको बता दें कि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *