mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महाराष्ट्र और गोवा की बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता।

महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ के कहर से जान-माल की भारी क्षति पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश की सरकार को अभी से सजग होकर कदम उठाने चाहिए।


मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि देश के विभिन्न भागों खासकर महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ की विभीषिका से जान-माल एवं संपत्ति की भारी हानि अत्यंत दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए मायावती ने कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र का भी आपदा के ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता से सक्रियता के साथ काम करना जरूरी है।


पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर साल आने वाली बाढ़ से राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सावधान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ”उप्र में भी खासकर पूर्वांचल आदि के लाखों परिवार हर वर्ष बाढ़ की भीषण तबाही झेलते हैं, जिसे देखते हुए यहां की सरकार को अभी से ही सजग होकर सावधानी के सभी कदम उठाने चाहिए ताकि वहां जान-माल और पशुधन की बर्बादी तथा लोगों को आगे अति-गरीबी की विपदा से बचाया जा सके।”


गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण संभाग में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 पर पहुंच गई। मृतकों में सबसे अधिक रायगढ़ जिले के 52 लोग शामिल हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा था कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *