mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बलरामपुर :- जिले के लिए राजनीतिक रूप से अहम है सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष का दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर में हैं। यहां पर वह तुलसीपुर तहसील में स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वह जिले स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके साथ ही दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं व विधायकों से बैठक कर सकते हैं। वह चुनावी रणनीति को लेकर स्थानीय नेताओं व विधायकों से बातचीत भी कर सकते हैं। सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष सुबह नौ बजे तुलसीपुर से लखनऊ के लिए रावना होंगे।

श्रावस्ती से बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी :-

सीएम योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ के संरक्षक हैं। वह यहां पर आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज भी वह यहां आए हैं। श्रावस्ती का अहम दौरा ख़त्म करके यहां तकरीबन 6.25 बजे पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह अपने आरक्षित कक्ष में चले गए। जहां पर वह जिले के नेताओं, अधिकारियों व अन्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

मंदिर की सुरक्षा और कड़ी की गई :-

इस दौरान पूरे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीएम योगी के रात्रि विश्राम के दौरान कई जिलों की पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। पुलिस अधीक्षक हेंमत कुटियाल और जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने इस दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

राजनीतिक मायनों में अहम है यह दौरा :-

सीएम योगी के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी आए हैं। माना जा रहा है कि वह पार्टी के नेताओं के साथ-साथ विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। वह आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं का फीडबैक लेंगे और जमीन पर पार्टी की स्थिति का नब्ज़ टटोलेंगे। इसके साथ ही वह स्थानीय नेताओं से उन तमाम विषयों पर चर्चा करेंगे, जो क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में जरूरी हैं और जनता के लिए लाभप्रद साबित हो सकते हैं।

सुबह जाएंगे लखनऊ :-

सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रात्रि विश्राम यही देवीपाटन शक्तिपीठ में करेंगे। वह सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ में दर्शन पूजन करने व गौशाला में गौ सेवा करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

रिपोर्ट – योगेंद्र विश्वनाथ, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *