mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, अबू आजमी।

प्रयागराज : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सपा विधायक अबू आसिम आजमी आज प्रयागराज के दौरे पर आए यहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक तैयारी करने का निर्देश दिया। अबू आजमी यहाँ मीडिया से भी मुखातिब हुए और उन्होंने ये कहा कि इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। अबू आजमी ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था सहित हर मोर्चे पर विफल बताया कहा की यूपी में संविधान नाम की कोई चीज नहीं रह गई है क्योंकि सीएम योगी सीधे ठोंकने की बात करते हैं। सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि अगर संविधान को नहीं मानना है तो अदालतें बंद कर दें और वहाँ पर स्कूल कॉलेज खोल देने चाहिए और वकीलों को भी दूसरे व्यवसाय के लिए सरकार को कह देना चाहिए। अबू आजमी यही नही रुके उन्होंने योगी सरकार में बाहुबलियों और माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमे उन्होंने सीएम योगी को ही सबसे बड़ा माफिया बता डाला।

सपा नेता ने कहा की सपा यूपी विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। रामपुर से सपा सांसद आजम खान के जेल में होने को लेकर कहा अबू आजमी ने कहा कि योगी सरकार जानबूझकर उनकी जमानत नहीं होने दे रही है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वे जेल से रिहा होंगे और पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे। योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि सीएम योगी खुद सात भाई बहन हैं ऐसे में वो जनसंख्या नियंत्रण की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को अल्लाह और ईश्वर की देन कहा और ये भी कहा कि आजादी के बाद देश में खाद्यान्न की कमी जरूर थी लेकिन आज देश के पास इतना खाद्यान्न का भंडार है कि काफी खाद्यान्न नष्ट हो रहा है और उसके प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं है। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य, रोजगार और खाद्यान्न की चिंता करनी चाहिए।

अबू आजमी ने जापान और चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों ने जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी लागू की थी
लेकिन उनका क्या हश्र हुआ, इन‌ देशों में युवाओं की तादाद घट गई। आज जापान लोगों से जल्दी शादी कर जल्दी बच्चे पैदा करने की अपील कर रहा है, तो वहीं एक बच्चे के बजाय अब 3 बच्चे पैदा करने की बात चीन कह रहा है। सपा नेता अबू आजमी ने कहा है की उनकी पार्टी सभी जातियों और वर्गों के लिए काम करती है इसलिए उनकी पार्टी सभी लोगों के बीच जा रही है।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *