mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सिर पर सिलेंडर रख कांग्रेस ने जताया अनोखा विरोध!

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज अगस्त क्रान्ति दिवस से शुरू भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के दूसरे अन्तिम दिन विधानसभा क्षेत्र जैदपुर में नगर पंचायत जैदपुर में मुक्खिन बाजार से पैदल भाजपा विरोध मार्च शुरू होने के पूर्व स्थानीय आवाम एवं कांग्रेसजनो के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक दिन से दो दिवसीय भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र की आवाम को भाजपा का असली चेहरा दिखाने का काम किया है। आम जनमानस अपनी बदहाली का हिसाब भाजपा से जरूर करेगी।

तदोपरान्त तनुज पुनिया एवं मध्यजोन की महिला अध्यक्ष ममता चौधरी की अगुवाई में अपने सिरों पर गैस सिलेन्डर रखकर कांग्रेसजनों ने महंगाई, सरकार विरोधी नारों के साथ पैदल मार्च निकालकर थाना चौराहे पर प्रदर्शन कर समापन किया। विधानसभा जैदपुर के भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में मुख्यरूप से के0सी0 श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, रामनुज यादव, पुत्तू लाल वर्मा, महेन्द्र पाल वर्मा, सिंकन्दर अब्बास रिजवी, रिंकू सोनी, मो0 नफीस, हासिम अंसारी, रंजीत मिश्रा, भुलान सिंह, अखिलेश वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, रामहरख रावत, देवेन्द्र सिंह मोनू, दाउद अंसारी, हरितास यादव, मो0 अकील, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

इसी के क्रम में विधानसभा रामनगर में गुलशन स्टूडियो से पैदल मार्च, प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा की अगुवाई में निकालकर गगनभेदी नारों के साथ रामनगर तहसील पर जाकर समाप्त हुआ। पैदल मार्च के शुरूआत में कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कांग्रेसजनों मे जोश जगाते हुये कहा कि 9 अगस्त के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत की और 9 अगस्त क्रान्ति दिवस की ऐतिहासिक तारीख पर हमारे शीर्ष नेतृृत्व ने भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की शुरूआत की है। अब हम सभी कांग्रेसजनों को तब तक चैन से नहीं बैठना है जब तक अहंकारी भाजपा सरकार का प्रदेश से 2022 में खात्मा नहीं कर देते, प्रदेश कांग्रेस सचिव ज्ञानेश शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रामनगर के नौजवानों, किसानों, महिलाओं के जोश को देखकर भरोसा हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेसजन विधानसभा रामनगर सहित जनपद की समस्त विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस का तिरंगा परचम लहराकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनायें। पैदल मार्च में मुख्यरूप से पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, पिछडा वर्ग के अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, दुर्गेश दीक्षित, सद्दाम हुसैन, धनंजय सिंह, डा0 शुऐब कटका, मुइनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, विकास खण्ड रामनगर अध्यक्ष संतोष रावत सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद की भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की कांग्रेस यात्रा पूर्व प्रदेश निर्मल खत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी की अगुवाई में भिटरिया चौराहे से निकालकर सरकार विरोधी गगनभेदी नारों के साथ रामसनेहीघाट तहसील पर समाप्त हुयी। विरोध यात्रा को सम्बोधित करते हुये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि केन्द्रीय नेतृृत्व के निर्देश पर अगस्त क्रान्ति दिवस से शुरू भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान और कांग्रेसजनों की जागरूकता से प्रदेश में भाजपा सराकर की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। हमारे आन्दोलन से घबराकर सरकार हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, हाउस अरेस्ट कर रही है। लेकिन देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता सरकार की लाठी, गोली, जेल से डरने वाले नहीं है वह जब तक भाजपा सरकार का प्रदेश से खात्मा नहीं कर देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे।

विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के पैदल विरोध मार्च में मुख्यरूप से प्रदेश के प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी, भष्मा प्रसाद मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, राजीव रावत, वीरेन्द्र सिंह, राजीव रावत, वीरेन्द्र सिंह, शिवशंकर शुक्ला, मुब्बिशर अहमद, प्रेम नरायण शुक्ला, अनिल तिवारी, सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *