mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

जाने कहां है दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम-

दुनियाभर में बरगद के पेड़ पाए जाते हैं, लेकिन दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़ भारत में है। बरगद का ये पेड़ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के
आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है। इस पेड़ को ‘द ग्रेट बनियन ट्री’ के नाम से जाना जाता है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। भारत सरकार ने 1987 में इस विशालकाय बरगद के सम्मान में डाक टिकट जारी किया था।इस पेड़ को बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिह्न के तौर पर भी पहचाना जाता है।ये विशालकाय पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस पेड़ को 1787 में यहां स्थापित किया गया था। उस समय इसकी उम्र करीब 20 साल थी।
इसकी ऊंचाई करीब 24 मीटर है, जबकि ये पेड़ 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। ये पेड़ इतना विशाल है कि ये जंगल की तरह दिखता है। इस पेड़ पर 80 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी रहते हैं।


इसकी विशालता की वजह से इस पेड़ को दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ या ‘वॉकिंग ट्री’ भी कहते हैं। 1884 और 1925 में कोलकाता में आए चक्रवाती तूफानों से भी इस पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इस तूफान की वजह से पेड़ की कई शाखाओं में फफूंद लग गई थी,जिसकी वजह से उन्हें काटना पड़ गया था।

इस पेड़ की देखरेख के लिए 13 लोगों की टीम को लगाया गया है। इसमें बॉटनिस्ट यानी वनस्पति वैज्ञानिक से लेकर माली तक शामिल हैं।
इसकी समय समय पर जांच भी होती रहती है, ताकि इसे कोई नुकसान न पहुंच सके।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *