mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितंबर महीने तक बढ़ाने का फैसला किया-

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार अगले तीन महीने और Free Ration देगी। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने जुलाई के पहले सप्ताह में 100 -दिन के कार्यकाल के पूरा होने पर मुफ्त राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले से यूपी की जनता बहुत खुश है।

सरकार के द्वारा 100 दिन पूरा होने से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। योगी सरकार का यूपी में दूसरी बार गठन होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 मार्च को तीन महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को बढ़ा दिया था। फिर सरकार के 100 दिन पूरे हो जाने के बाद दोबारा से तीन महीने के लिए इस योजना को बढ़ाया गया है।

इस निशुल्क राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। योजना के पांचवें चरण में लाभार्थियों को 11.26 मीट्रिक टन चावल और 16.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिया गया। यूपी चुनाव में प्रचार के दौरान खुद पीएम मोदी तक ने इस योजना को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया था। ऐसा कहा जाता है
कि इस योजना का लोगों पर असर दिखा और यूपी में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही।

आपको बता दें कि कोरोना के समय से सरकार देश के सभी लोगों को फ्री राशन मुहैया करा रही थी। फ्री राशन लेने वालों में ऐसे लोग भी शामिल थे जो राशन लेने योग्य नहीं थे, लेकिन फिर भी फ्री राशन का लाभ उठा रहे थे। सरकार ने ऐसे लोगों से राशन की वसूली और कार्रवाई करने का आदेश दिया था। यह योजना का छठा चरण होगा. इस दौरान 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाता है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *