mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया-

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED एक्ट्रेस को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाने की तैयारी में है। जांच एजेंसी बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। ED ने अप्रैल में एक्ट्रेस की सात करोड़ से अधिक संपत्ति अटैच की थी। जानकारी के मुताबिक, ईडी का यह मानना है कि जैकलीन फर्नांडीज को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ठग सुकेश एक अपराधी है। अभिनेत्री को यह तक पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। यही कारण है कि ईडी ने जैकलीन पर शिकंजा कसा हुआ है। बता दें कि अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ED ने जैकलीन से पूछताछ की और दोनों की फोटोज को सबूत के रूप में रखा है। सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स की पत्नियों से 200 करोड़ रुपए वसूले थे। चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी पिंकी ईरानी ने सुकेश की मुलाकात जैकलीन से करवाई थी। और सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी की मदद से ही जैकलीन तक महंगे गिफ्ट और कैश पहुंचाए थे।

सुकेश ने एक्ट्रेस को एस्पुएला नाम का एक 50 लाख का घोड़ा और 9-9 लाख रुपए की बिल्लियां गिफ्ट की थीं। इनके अलावा, गुच्ची के 3 डिजाइनर बैग, दो हेमीज ब्रेसलेट और एक मिनी कूपर कार दी थी। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की।

जैकलीन ने बताया, सुकेश ने कहा था कि वह मेरे बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और मुझे दक्षिण में फिल्में करनी चाहिए और सन टीवी के रूप में उनके पास कई परियोजनाएं हैं। उस समय से ही दोनों संपर्क में आए थे। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े केस में सबसे पहले दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज हुई थी। उस FIR पर दिल्ली EOW ने अगस्त में जांच शुरू की। इस मामले में ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी थी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *