mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भीड़ में एक महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में दमकल कर्मी को गिरफ्तार किया गया-

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंगला आरती के समय भीड़ में एक महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में दमकल कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मंगला आरती के समय महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था, जिसकी जांच करने के उपरांत अग्निशमन कर्मचारी विक्रम वीर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सोमवार को उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

इस अश्लील हरकत के दौरान महिला ने पीछे मुड़कर पुलिसकर्मी का विरोध किया, जिसके बाद वह वहां से निकल लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान फायर मैन विक्रम वीर के रूप में हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव ने बताया कि मंगला आरती के समय महिला के साथ छेड़छाड़ के संबंध में वीडियो संज्ञान में आया था पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच पूरी होने तक वह निलंबित ही रहेगा. जांच रिपोर्ट आने पर उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की (शुक्रवार) रात को मंगला आरती के समय भगदड़ मच गयी थी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *