mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

क्रिसमस पर अपने पुराने दोस्त अजय वर्मा अज्जी के घर पहुंचे अरविंद सिंह गोप!

द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी

भारतीय संस्कृति की महानता यही है कि वह दुनिया की सभी संस्कृतियों और पूजा पद्धतियों को सम्मान देती है। सनातन हिंदू धर्म का अनुसरण करते हुए भारत वर्ष के लोगों ने दुनिया के अलग-अलग कोने से आए हर विचारधारा के लोगों को यहां पर सम्मान और आश्रय दिया इसलिए आज भारत में दुनिया के लगभग सभी त्योहार मनाए जाते हैं।

ईसाई धर्म के संस्थापक यीशु मसीह के जन्मदिन यानी क्रिसमस डे को भी भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म मानने वाले भारतवासी ईसाइयत को मानने वाले अपने मित्रों को आगे बढ़कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आज दिनांक 25 दिसम्बर 2022 को क्रिसमस डे के मुबारक मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी के बहुत ही करीबी दोस्त/भाई अजय वर्मा अज्जी के घर पहुंच कर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने गुलदस्ता भेंट कर क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आज क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह मिठाईयां बांटी जा रही है। स्कूलों और चर्चों में सजावट की जा रही हैं।यह खुशियों का त्यौहार देश वासियों के जीवन में नई सौगात लेकर आए।मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि देश व प्रदेश में अमन चैन कायम रहे।

गौरतलब है कि अजय वर्मा उर्फ अज्जी पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के छात्र जीवन के मित्र हैं दोनों की मधुर संबंध कई दशकों से अनवरत सशक्त होते जा रहे हैं और उनकी मित्रता की लोग उपमा भी देते हैं।
इस मौके पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू,हशमत अली गुड्डू,नसीम कीर्ति,मनोज सिंह,संतोष कुमार रावत,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *