mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

डीएम ने मनरेगा के तहत बनवा दिए 101 खेल मैदान, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

ललितपुर
द इंडियन ओपिनियन

सोशल मीडिया पर ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय त्रिपाठी ने मनरेगा, ग्राम पंचायत, और क्षेत्र पंचायत की निधि से 101 खेल मैदान बनवा दिए। शुक्रवार को मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सभी 101 खेल मैदानों का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने भी डीएम सहित ललितपुर जिला प्रशासन की तारीफ की।


सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर डीएम द्वारा किए गए इस कार्य की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। X (ट्विटर) पर लोग ग्रामीण क्षेत्र में बने मनरेगा खेल मैदानों की तस्वीरें साझा कर डीएम की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मनरेगा के तहत इस तरह के रचनात्मक कार्य कम ही देखने को मिलते हैं। डीएम की सोच और उनके कार्य को सलाम करना चाहिए। सोशल मीडिया पर लोगों ने डीएम की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह से बेहतर कार्य करते रहने की सलाह दी है।


खिलाड़ियों में उत्साह

ललितपुर में किए गए इस कार्य को वहां की जनता ने भी हाथों-हाथ लिया है। क्षेत्रीय खिलाड़ियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान उपलब्ध होने से खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर तरीके से निखार पाएंगे। इसका असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे प्रदर्शन में देखा जा सकेगा।


अधिकारी ने दी जानकारी


डीसी मनरेगा रमेश कुमार ने बताया कि मनरेगा को आधार बनाकर जनपद की कुल 415 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में 113 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में पुनः 100 खेल मैदानों का निर्माण 15 अगस्त 2025 तक कराते हुए प्रति दो ग्राम पंचायतों पर एक खेल मैदान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अब तक 101 मनरेगा खेल मैदानों का निर्माण कराया जा चुका है।

इन मैदानों का निर्माण मनरेगा और वित्त आयोग के अभिसरण से पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाकर कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बने खेल मैदानों में क्रिकेट पिच, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल, जॉगिंग ट्रैक, बाउंड्री, पेयजल और महिला खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


खेल मैदानों के निर्माण में खेल विभाग के विशेषज्ञ कोचों का गहन पर्यवेक्षण रहा है। खेल मैदानों के संचालन में युवक मंगल दलों और खेल संघों को भूमिका प्रदान की गई है। यह भी निर्णय लिया गया है कि विकासखंड स्तर पर विभिन्न खेलों के कोच की नियुक्ति कर साप्ताहिक आधार पर इन खेल मैदानों में ग्रामीण बच्चों के खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

जिले के 6 ब्लॉकों में 101 खेल मैदान तैयार किए गए हैं:

  • बार: 16
  • बिरधा: 17
  • जखौरा: 23
  • मड़ावरा: 14
  • महरौनी: 17
  • तालबेहट: 14


खेल मैदानों पर मनरेगा एवं राज्य वित्त आयोग (ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत) से कुल मिलाकर 16.85 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *