वियतनाम में पर्यटकों की नाव डूबी, 15 भारतीयों की दर्दनाक मौत

भारतीय दूतावास ने शुरू की सहायता और राहत प्रक्रिया

वियतनाम: दक्षिणी वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई। नाव पलटने से कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे।

हादसे के बाद आसपास मौजूद नौकाओं ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया, जिसके बाद नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

घटना के बाद भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और आवश्यक औपचारिकताओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *