mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सोमवार देर शाम करीब 8:15 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल उनका शुगर बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मेदांता की फिजीशियन डॉक्टर सुशीला कटारिया उनका  उपचार कर रहीं हैं।वह लखनऊ से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। उन्हें बुखार की भी शिकायत बताई जा रही है। इससे पहले उन्हें रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डा. भुवन चंद तिवारी ने देखा था। इस दौरान शुगर अधिक पाई गई थी। ऐसी स्थिति में सपा संरक्षक को शाम करीब पांच बजे संस्थान के छठवें फ्लोर पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। हालांकि, राहत मिलने पर उन्हें सोमवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने उनके पांच विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंचे थे। यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।