mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

गांधी ट्रस्ट ने “सांझी विरासत” के संयोजक युवा पत्रकार परवेज अहमद को किया सम्मानित,सांसद उपेंद्र गांधी जयंती संध्या में रहे मुख्य अतिथि The Indian opinion

बाराबंकी। महात्मा गांधी की प्रासंगिकता और उनके अनुयायी पूरी दुनिया में है। गांधी एक दार्शनिक ही नहीं बल्कि वो एक सच्चे विचारक एवं सन्त थे। उनका सारा जीवन कर्ममय था। व्यक्तिगत साधना में उनका विश्वास था। उनके जीवन का लक्ष्य केवल अंग्रेजी सत्ता से छुटकारा दिलाना नहीं था बल्कि भारत और सारे विश्व का सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर निर्माण करना था।
यह बात महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में आयोजित गाँधी दर्शन पर व्याख्यानमाला के मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कही। इस मौके समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वालित करके हुई।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी लालजी राय ने कहा कि राष्ट्रपिता के दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। उनके आंदोलनों और सत्याग्रहों से हमें सीख मिलती है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व न्यायधीश मंगल प्रसाद ने कहा कि महात्मा गाँधी विश्व की धरोहर है। गाँधी दर्शन में सम्मलित शांति का संदेश इस्लाम धर्म से लिया गया है। और अहिंसा का संदेश बौद्ध धर्म से लिया गया है। ऐसे में यह जरूरी बनता है कि हमे सबसे पहले गाँधी दर्शन को समझने और आत्मसात करने की आवश्यकता है।

समारोह के संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी वैचारिक और सैद्धान्तिक राजनीति के संदर्भ में वैश्विक धरातल पर आज की तारीख में सबसे बड़े नाम के रूप में जाने जाते है। कार्यक्रम के अंत में गांधी जयंती समारोह के अध्यक्ष मो उमेर अहमद किदवई ने आए हुए अतिथियों को आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन कृष्ण कुमार ने किया।

व्याख्यानमाला के उपरान्त सामाजिक सहभागिता सम्मान के अंतर्गत महात्मा गाँधी शांति अवार्ड प्रख्यात गांधीवादी चिंतक रघु ठाकुर को दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने रघु ठाकुर के प्रतिनिधि संजय सिंह को उनका सम्मान भेंट किया। वहीं इसी कड़ी डॉ भीमराव अम्बेडकर विधि अवार्ड से पूर्व न्यायधीश मंगल प्रसाद, लोकबंधु राजनारायण सद्भावना अवार्ड से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी लालजी राय, मजाज उर्दू साहित्य अवार्ड से सांझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद, ए.पी. जैदी सद्भावना अवार्ड से सोशल एक्टिविस्ट रिजवान रजा को सम्मानित दिया गया। इसके अलावा प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अखिलेश यादव, पूर्व वैज्ञानिक कृष्ण प्रकाश त्रिपाठी, समाजसेवी चैधरी लमान, आल इंडिया मुस्लिम वारसी समाज के अध्यक्ष वासिक वारसी, मौलाना फहीम अहमद का गाँधी जयंती समारोह ट्रस्ट की ओर से नागरिक अभिनंदन किया।