mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने किया “राजेंद्र वर्मा फोटो वाला”का स्वागत भाजपा सरकारों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई!

कांग्रेस पार्टी का अपना 134 वर्षो का गौरवशाली इतिहास है, प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन से नये भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी ने अपनी महती भूमिका अदा की है। एक बार फिर हमे कांग्रेस संगठन को मजबूती के साथ खडा करके गरीब, किसान, नौजवान महिलाओ के सम्मान की लडाई लडकर अवाम को यह विश्वास दिलाना होगा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही संघर्ष करके मजलूम को उसका हक दिला सकती है। इस कडी में केन्द्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भाई राजेन्द्र वर्मा का मनोनयन हमारे कांग्रेस संगठन को निश्चित रूप से मदद करेगा। जिससे हम जनपद के साथ-साथ नगर में भी जुझारू कांग्रेस संगठन खडा कर सकेगे। राजेन्द्र वर्मा के मनोनयन पर हम प्रान्तीय एवं केन्द्रीय नेतृृत्व के प्रति अभार व्यक्त करते है और जनपद के कोने-कोने से आये कांग्रेसजनो को परिवार सहित नये वर्ष 2020 की दिली मुबारकबाद देते है।
उक्त उद््गार जिला कांग्र्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने आज छाया चैराहा इन्दिरा मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनो के साथ नवमनोनीत नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला के स्वागत के पश्चात्् कांग्रेसजनो के बीच व्यक्त किये।
स्वागत के अवसर पर नवमनोनीत नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने अपने मनोनयन के लिये केन्द्रीय नेतृृत्व एवं प्रान्तीय नेतृृत्व के प्रति आभार व्यक्त कर सभी को नये वर्ष 2020 की बधाई देने के पश्चात्् कहा कि आज प्रदेश ही नही देश में भाजपा सरकार द्वारा भाई से भाई को लडाने की सजिश की जा रही है गांधी के देश में अवाम हिंसा का सहारा ले रही है जो बहुत ही चिन्ता की बात है, ऐसे समय में कांग्रेसजनो की जिम्मेदारी बढ जाती है कि वो आगे बढे और महात्मा गांधी के अहिंसा, सत्याग्रह के हथियार के सहारे प्रदेश को शान्ती और खुशहाली के रास्ते पर लाने के लिये अग्रणी भूमिका अदा करके नगर में कांग्रेस संगठन को इतनी ऊँचाई पर स्थापित कर सके कि अवाम कांग्रेस के प्रति सोचने पर मजबूर हो जाये कि अब गरीब, असहाय तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियो के काराण बडे पैमाने पर बढती बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, अभूतपूर्व मूल्य वृृद्धि और महिलाओ की खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ निर्णायक लडाई लडने की क्षमता सिर्फ कांग्रेस संगठन में है तभी हम 2022 में जनपद के सभी विधानसभा सीटो पर कांग्रेस का परचम लहरा सकेगे।
मासिक बैठक के अन्त में कांग्रेसजनो ने विगत दिनो दिवगंत हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व0 गयादीन यादव की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखके उनकी आत्मा की शान्ति के लिये परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। नववर्ष की बधाई तथा नवमनोनीत नगर अध्यक्ष का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत करने वालो में मुख्यरूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, ज्ञानेश शुक्ला, कमल भल्ला शबनम वारिस, तस्लीमन खान, अब्दुल रहमान लल्लू, प्रेम नरायण मिश्रा, प्रशान्त सिंह, मुईनुद््दीन अंसारी, सुरेश चन्द्र वैसवार, सियाराम यादव, जयन्त गौतम, आफरीन बानो, संजीव मिश्रा, प्रदीप मौर्या, अनिल पाण्डेय, मो0 आरिफ, इसरारूल-हक-अंसारी सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।