12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

बाराबंकी स्थित लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्रबंधक श्रद्धानंद चौधरी के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में शामिल छात्रों में से 42 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के 12 मेधावी छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 27 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक और 38 छात्रों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह प्रदर्शन छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों को समय-समय पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और फीस में छूट भी प्रदान की जाती है, जिससे वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।