जबलपुर में दर्दनाक क्रूज हादसा, 9 लोगों की मौत

28 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 9 अब भी लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नदी में एक क्रूज अचानक डूब गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना की सबसे भावुक तस्वीर तब सामने आई जब एक मां अपने 4 साल के बेटे को लाइफ जैकेट में सीने से लगाए मृत पाई गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *