लोहरदगा जिले में लव जिहाद का मामला आया सामने,नाबालिग की हत्या की कोशिश-

लोहरदगा जिले की एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने रांची जिले के नरकोपी निवासी रबानी अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इसे यौन शोषण का मामला भी बता रही है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

लोहरदगा जिले की नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसके पास छह महीने पहले एक अनजान युवक का कॉल आया था। उसने उसे अपना नाम साजन उरांव बताया।
उसने मीठी-मीठी बातों के जाल में उसे फंसाया। फिर दोस्ती की बात कह कर अक्सर फोन करने लगा।

रबानी अंसारी पर आरोप है कि उसने अपना नाम साजन उरांव बताकर नाबालिग लड़की से संपर्क बढ़ाया। उसने खुद के शादीशुदा और दूसरे समुदाय का होने की बात छुपायी। लड़की को झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और जब सच्चाई सामने आई तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की।

लोहरदगा महिला थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 427, 379, 418, 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *