mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पूरे प्रदेश में दैन‍िक जागरण समूह ने हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान के तहत तिरंगा यात्रा का अयोजन क‍िया-

लखनऊ सह‍ित पूरे प्रदेश में दैन‍िक जागरण समूह ने हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान के तहत तिरंगा यात्रा का अयोजन क‍िया तो नजारा देशभक्‍ति के जब्‍जे से लबरेज नजर आया। राम नगरी शनिवार को तिरंगा महोत्सव में लीन दिखी। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रख कर सुबह से ही तिरंगा को शिरोधार्य करने के अनेक अनुष्ठान संयोजित हुए।

रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के संयोजन रामनगरी के सैकड़ों प्रतिनिधि संत एवं स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगीत की धुन के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरा जिला सराबोर नजर आ रहा है। अगले पल श्रीराम चिकित्सालय के चिकित्सकों सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय लगाते हुए राम नगरी के मार्ग पर प्रवाहित हुए।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के सभी ब्लाकों में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। अकबरपुर तहसील में एसडीएम पवन जायसवाल के नेतृत्व में तहसील कर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान की रैली बस स्टेशन तक निकाली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को रैलियों का दौर सुबह से ही शुरू हो गया।
घरों की छतों पर तिरंगा लहराने लगा है। गांव से लेकर शहर तक हर हाथ में तिरंगा दिखने लगा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले भर में जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली गई। चौपाल सागर से डीएम डा. उज्ज्वल कुमार की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो शहर में आकर खत्म हुई। बलरामपुर नगर में सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली तिरंगा लेकर निकले। दैनिक जागरण कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा सेनानी भवन पर जाकर समाप्‍त हुई। इस दौरान अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की महिलाएं भी बड़ी तादाद में शामिल हुईं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *