गुजरात और मुंबई के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज

क्या Rohit Sharma की होगी वापसी? टीम कॉम्बिनेशन पर टिकी नजर

आज Gujarat Titans और Mumbai Indians के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैच कुछ ही देर में शुरू होगा और दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

इस मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल Rohit Sharma की वापसी को लेकर है। पिछला मैच मिस करने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह आज प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं गुजरात टाइटंस भी अपनी मजबूत फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

फिलहाल सभी की निगाहें टॉस और प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं, जिससे साफ हो सकेगा कि रोहित शर्मा मैदान में उतरेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *