बागेश्वर सरकार कैसे जान जाते हैं लोगों के मन की बात, खुल गया सच

बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। बागेश्वर महाराज के नाम से प्रसिद्धि पा चुके धीरेन्द्र शास्त्री लोगों के मन की बात पढ़ने का दावा करते हैं। लोगों का विश्वास है कि अगर बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में एक बार अर्जी लग जाए तो किस्मत बदल जाती है। महाराज लोगों की समस्या बिना बताए ही पढ़ लेते हैं और फिर उनके मन की बात को बताते हुए कागज पर समस्या का समाधान बताते हुए लिखते हैं कि जल्दी ही आपकी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गड़ा में स्थित सिद्ध स्थान बागेश्वर धाम सरकार देशभर में प्रसिद्ध हो चुका है।

बागेश्वर सरकार का दावा है कि उनके पास ऐसी शक्ति है कि वो लोगों के मन की बात जान जाते हैं। वो कहते हैं कि उनके पास ऊपर से कनेक्शन है। उन्हें ऊपर से सिंग्नल मिलता है। इस सिंग्नल के जरिए ही लोगों की समस्या जानते हैं। बागेश्वर महाराज की इन्ही शक्तियों के कारण बागेश्वर धाम में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आखिर कैसे जान जाते हैं मन की बात?
बागेश्वर महाराज लोगों की मन की बात कैसे जान जाते हैं? यह एक बड़ा सवाल है। दरअसल, कुछ एक्सपर्ट का दावा है कि यह एक आर्ट होता है। जब हम कुछ सोचते हैं तो हमारे चेहरे में उसी तरह के भाव आते हैं जिसे कुछ लोग पढ़ सकते हैं। जैसे की ब्रेल लिपि के सहारे से बिना देख पाने वाले लोग पढ़ लेते हैं। ठीक उसी तरह मेंटेलिस्ट होते हैं जो लोगों के चेहरों के भाव को पढ़ लेते हैं। देश-दुनिया में कई ऐसे मेंटेलिस्ट हैं जो इस तरह से भाव को पढ़ लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *