mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात ।

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी से भेंट कर “मिनी प्रसाद योजना” व “स्वदेश दर्शन 2.0” के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मिनी प्रसाद योजना के प्रथम चरण में 07 प्रस्तावों पर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, गुंजी, दत्तु तथा मुनस्यारी, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत तथा चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग और जनपद पौड़ी गढ़वाल में कण्वआश्रम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम तथा सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट आर डी अवस्थी “द इण्डियन ओपिनियन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *