कच्चे केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद, जाने इसके फायदे-

केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लोग केले का सेवन पक्के और कच्चे दोनों रूप से करना बहुत पसंद करते हैं। पके केले की तरह ही कच्चे केले का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि विश्व भर में एक हजार से भी अधिक किस्मों के केले का उत्पादन किया जाता है। जिस प्रकार पके केले के कई फायदे हैं, ठीक वैसे ही कच्चे केले के भी कई सारे फायदे हैं।

कच्चे केले का सेवन पाचन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इसमें फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही पाचन तंत्र की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही भोजन को जल्दी पचाने में मदद कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों में कब्ज, बवासीर, संक्रामक, दस्त और पेट का कैंसर जैसे रोग शामिल हैं। इन रोगों से कोई भी ग्रसित हो सकता है। कच्चा केला खाने से इन सभी समस्याओं से लड़ने और इनके लक्षणों को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप हृदय की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। वहीं, हृदय की सेहत को बनाए रखने का गुण कच्चे केले में मिल जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *