आज से शुरू होगी RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक

रेपो रेट में फिलहाल बदलाव की संभावना कम, वर्तमान में ब्याज दर 5.25% पर स्थिर

New Delhi: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अहम बैठक आज से शुरू हो रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक पर बैंकिंग, उद्योग और आम उपभोक्ताओं की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं कर सकता।

वर्तमान में रेपो रेट 5.25% पर बनी हुई है। महंगाई दर, आर्थिक विकास और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए RBI फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए है। हाल के महीनों में खुदरा महंगाई में कुछ राहत जरूर देखने को मिली है, लेकिन खाद्य वस्तुओं की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अनिश्चितताओं को लेकर चिंता बनी हुई है।

मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसले का असर होम लोन, ऑटो लोन और अन्य बैंकिंग उत्पादों की ब्याज दरों पर पड़ता है। यदि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होता है, तो आम ग्राहकों की EMI पर भी तत्काल प्रभाव पड़ने की संभावना कम रहेगी।

बैठक के बाद RBI गवर्नर द्वारा पॉलिसी निर्णय की घोषणा की जाएगी। निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक विकास और महंगाई के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *