mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीएम केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन-

बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी को घेर रही है और मनीष सिसोदिया और केजरीवाल पर निशाना साध रही है। ताजा मामला ये है कि दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया है। सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता यहां आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान खबर ये भी है कि दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है।

बीजेपी आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार पुरजोर तरीके से उजागर कर रही है। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि गलत बयान देकर आम आदमी पार्टी लोगों का ध्यान भटका रही है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के लोगों ने विश्वास किया था लेकिन अब ये सब रो रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी आप और सीएम केजरीवाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो सवाल हम उठाते हैं, उस पर अलग अलग बातें सामने आती हैं, जिसमें ईमानदारी नहीं है। केजरीवाल हमारे प्रश्नों के उत्तर देने से बच रहे है। भाटिया ने कहा कि आरोपी नंबर 1 मनीष सीसोदिया आज कह रहे हैं कि उन्हें बीजेपी का एक संदेश आया है। जिनकी नियत खोटी है, उन्हें कोई क्या तोड़ेगा। दिल्ली की जनता आपका अहंकार तोड़ रही है। कल हमने इन्हें 24 घंटे की मोहलत दी थी और प्रश्न के उत्तर मांगे थे।

उन्होंने कहा कि विजय नायर, अरोड़ा बंधु से क्या रिश्तेदारी थी? ओबेरॉय होटल मे क्या डील हुई? रिटेल के दुकानदार से ढाई लाख रूपए महीना लेने के लिए तय किया गया। मनीष सीसोदिया को स्क्रिप्ट लिखकर आप टीवी पर बिठाती है। ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को बीजेपी चिमटे से भी नहीं छुएगी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *