आशुतोष महाराज ने ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज ने डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
आशुतोष महाराज ने यह भी कहा कि वह स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करते हैं और ब्राह्मण समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया, तो वह इसका जवाब देंगे। इस दौरान उन्होंने “ब्राह्मणों का बदला लेने” जैसी तीखी टिप्पणी भी की, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
वहीं, इस मामले पर अभी तक ब्रजेश पाठक या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान आने वाले समय में सियासी माहौल को और गरमा सकता है।

फिलहाल, इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना जताई जा रही है।