mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली, बंगलुरु और गोवा के लिए एयर एशिया की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया-

लखनऊ से नई दिल्ली, बंगलुरु, गोवा, कोलकाता और मुंबई तक आवागमन अब और आसान हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली, बंगलुरु और गोवा के लिए एयर एशिया की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया, जबकि कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट अगले माह से शुरू हो जाएगी। सीएम योगी ने बेहतर कनेक्टिविटी को विकास की गति तेज करने का सहज माध्यम बताते हुए यूपी को कनेक्टिविटी के लिहाज से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प भी दोहराया।

शुक्रवार को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा, परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने तीन शहरों के लिए एयर एशिया की उड़ान सेवाओं की शुरुआत की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई ‘उड़ान’ योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में मुख्यतः लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे। तब चार एयरपोर्ट से मात्र 25 गंतव्यों तक वायुसेवा उपलब्ध थी, आज नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं।

हवाई सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए प्रदेश सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सहयोग भी ले रही है। बहुत जल्द अलीगढ़, आज़मगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और सोनभद्र से हवाई सेवा की शुरूआत हो जाएगी। सीएम ने सकारात्मक सहयोग के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के प्रति आभार भी जताया।

डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से, आज उत्तर प्रदेश देश में आवागमन के सबसे सुगम प्रदेश में बदल रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के लिहाज से बीते 05 वर्षों में शानदार काम करने वाले उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हमेशा से ही सीएम योगी की प्राथमिकता रही है।

एयर एशिया के सीईओ और एमडी सुनील भास्करन ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य मंत्री वीके सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए लखनऊ से सेवा शुरू करने को ऐतिहासिक करार दिया। भास्करन ने बताया कि लखनऊ से एयर एशिया की 08 फ्लाइट उपलब्ध होंगी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *