mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अयोध्या देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोगों को विकास का वरदान देंगे रामलला, पर्यटन व्यापार का बड़ा केंद्र होगा विकसित!

रिपोर्ट – दीपक मिश्रा,

अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या वैश्विक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगी और अयोध्या के आसपास स्थित सभी जनपदों के विकास को तीव्र गति मिलेगी।

अयोध्या के चारों तरफ फोर लेन सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, कई ओवर ब्रिज अंडरपास व्यापारिक केंद्र फाइव स्टार होटल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आदि बनने के बाद अयोध्या धाम भारत के शीर्ष  विकसित नगरों में शामिल होगी और सीधे विश्व मानचित्र पर अपना बड़ा स्थान हासिल करेगी जिसके बाद दुनिया भर से पर्यटक और व्यापारी अयोध्या की ओर आकर्षित होंगे, लाखों लोगों को रोजगार और करोड़ों लोगों के बेहतर जीवन स्तर का अवसर विकसित होगा।

अयोध्या के विकास का नया नक्शा तैयार करने में वहां के नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ नीरज शुक्ला और उनकी पूरी टीम जुटी हुई है। द इंडियन ओपिनियन से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के साथ एक नई अयोध्या लोगों को दिखेगी जहां देश के सभी प्रांतों से आने वाले लोगों की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए भी खास इंतजाम होंगे।

आधुनिक सुख सुविधाओं वाले गेस्ट हाउस होटल इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय  व्यापारिक केंद्र,चौड़ी सड़कें इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ अयोध्या देश के शीर्ष महानगरों का मुकाबला करेगी।

धार्मिक पर्यटन के साथ ही अयोध्या को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में और अधिक आगे लाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री स्वयं अयोध्या के विकास को लेकर गंभीर है अयोध्या के विकास का नक्शा इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है की आस पास के 10 जनपदों को भी उसका लाभ मिलेगा।

सीधे तौर पर अयोध्या के भव्य रूप धारण करने के बाद अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के साथ-साथ बस्ती मंडल और देवीपाटन मंडल के जनपदों को भी अयोध्या के विकास में समुचित हिस्सेदारी मिलेगीl अयोध्या के आसपास से गुजरने वाले अयोध्या को जोड़ने वाले सभी संगठनों का चौड़ीकरण किया जाएगा संपूर्ण 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को विकसित अयोध्या के दायरे में लिया जाएगा जिसके बाद आसपास के सभी जनपदों और सभी संबंधित हाईवे और रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा।

यह विशेषज्ञों का अनुमान है कि राम मंदिर के निर्माण के बाद प्रतिदिन कई लाख भक्त  देश-दुनिया दुनिया से अयोध्या पहुंचेंगे जिसके चलते अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में कई गुना वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *