mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

आईएएस की पत्नी ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप – माँगी राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु

अलीगढ़ : गुजरात कैडर के एक आईएएस अधिकारी पर उनकी पत्नी ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। आईएएस के खिलाफ रेप समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं। अधिकारी को सस्पेंड भी कर दिया गया है। अलीगढ़ जिले की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसने फेसबुक के जरिए आईएएस से दोस्ती की। साल 2017 में उन्होंने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। एक डॉक्टर होने के नाते, उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई, क्योंकि वह भी मेडिकल की छात्रा थी।

दोनों मे बातचीत जारी रही। बातचीत के दौरान आईएएस ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया क्युकि आईएएस अधिकारी पहले से शादीसुदा था !

काफी जिद के बाद उसने शादी को स्वीकार कर लिया और कहा कि जल्द ही वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा, क्योंकि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध खराब हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन आरोपी ने उसे आमने-सामने बात करने के लिए होटल संगरीला दिल्ली बुलाया। उसने फिर से शादी का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसने पहली पत्नी से तलाक का कागज दिखाया, जो गुजराती भाषा में था। इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला मिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था।

इसके बाद धमकी दी कि अगर उसे छोड़ा तो यह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इससे वह डर गई। कुछ दिनों बाद आईएएस ने मैसेज कर 23 फरवरी 2018 को दिल्ली पहुंचने को कहा। वह दिल्ली पहुंच गई। 24 फरवरी 2018 को आईएएस उन्हें शादी के लिए तिरुपति आंध्र प्रदेश ले गए, जहां मंदिर में शादी हुई।

इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि आईएएस ने कहा था कि अगर बेटी पैदा होती है तो बेटी के साथ-साथ उसे भी उसके जीवन से निकाल दिया जाएगा।

आईएएस के परिजन अबॉर्शन कराने की दवा देने लगे। इसमें वह फेल हो गया।

बेटी का जन्म 23 नवंबर 2018 को हुआ था। इससे आईएएस चिढ़ गए। पीट-पीट कर नींद की दवा देने लगा। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और मैक्स साकेत को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस के सामने आईएएस ने उनका गलत बयान दिलवाया।

रिपोर्ट – मनोज मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *