mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

आयुष विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास, राष्ट्रपति ने गुरू गोरखनाथ को किया याद।

गोरखपुर :राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिनों के यूपी दौरे पर हैं। शनिवार को उनका तीसरा दिन है।यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।
आयुष विश्वविद्यालय का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति ने गुरु गोरखनाथ को याद किया। बोले, गुरु गोरखनाथ जी ने कहा था, जो सुख है, वही स्वर्ग है और जो दुख है वही नरक। भारत में आरोग्य पर प्राचीनकाल से ही बल दिया जाता रहा है। कहा जाता है कि शरीर के सारी कर्तव्यों को पूरा करने का साधन होता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ्य रखना ही पहला दायित्व है।
कार्यक्रम की शुरूआत में ही बारिश होने पर राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर की। बोले, ‘गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यस कार्यक्रम के दौरान भगवान इंद्रदेव भी अपना आशीर्वाद देने के लिए हम सभी के बीच आ गए हैं। भारतीय शास्त्रों में एक मान्यता है कि कोई शुभ कार्य संपन्न हो रहा है और उस दौरान आकाश से पानी की बूंदे गिरने लगे तो ये कहा जाता है कि ये शुभ कार्य अत्यतम शुभ हो गया। ये संयोग है।’


राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘जब हम लोग सुबह लखनऊ से चले तो हमें लग रहा था कि गोरखपुर में आज बारिश हो सकती है। मन में लग रहा था कि अगर ये बारिश शाम को हुई तब तक तो कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। लेकिन आप लोगों का इस विश्वविद्यालय के प्रति जो समर्पण है, उसको देखते हुए भगवान इंद्रदेव कार्यक्रम के बीच ही आशीर्वाद देने आ गए।’
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क द्वारा 12:25 बजे विश्वविद्यालय के लोकार्पण स्थल पर पहुंचेंगे। परिसर के अतिथि गृह में राष्ट्रपति 9 लोगों से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर मौसम प्रतिकूल होने पर प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी कर रहा है। एयरपोर्ट पर महामहिम के आराम करने, भोजन करने का भी प्रबंध रहेगा। सड़क मार्ग से राष्ट्रपति को ले जाने की स्थिति आने पर किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए सड़क की पैचिंग का काम भी किया गया है। एयरपोर्ट पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


राष्ट्रपति सड़क मार्ग से 12:25 बजे विश्वविद्यालय के लोकार्पण स्थल पर पहुंचेंगे। 1:10 बजे तक वह लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद 3 बजे तक उनका कार्यक्रम भोजन और आराम के लिए आरक्षित रहेगा।हेलीपैड से रवाना होकर राष्ट्रपति गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से 3:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गीताप्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा ईश्वर प्रसाद पटवारी, मुरली मनोहर सर्राफ और उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी से भी मुलाकात करेंगे। इसके लिए सभी लोगों को योगिराज बाबा गंभीरनाथ अतिथि भवन, बालापार रोड, सोनबरसा में बुलाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के सचेतक शिव प्रताप शुक्ल, वंदना सिंह, अवधेश कुमार सिंह, डॉ. समीर सिंह और भाजपा के पनियरा से विधायक फतेह बहादुर सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *