mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कानूनी प्रतिबंध के बावजूद अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से परेशान कुलपति ने की शिकायत!

प्रयागराज :  इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की नींद में मस्जिद से लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान ने खलल डाल दी है। कुलपति ने मस्जिद के लाउडस्पीकर की तेज आवाज से हो रही परेशानी को लेकर डीएम प्रयागराज को कार्रवाई के लिए तीन मार्च को एक पत्र लिखा है।

कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के इस पत्र के सामने आने के बाद कोहराम मच गया है। कुलपति प्रो संगीता श्रीवास्तव गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ की पत्नी है और 15 मार्च से इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से अवकाश पर हैं।

इससे पहले बालीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने भी अजान को लेकर कुछ ऐसी बातें कही थी। जिसके बाद देश भर में बड़ा बवाल मचा था।

पत्र में कहा गया है कि क्लाइव रोड स्थित उनके आवास के पास में उस्मानिया मस्जिद है। जिसमें रोज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे लाउडस्पीकर से गूंजने वाली अजान की आवाज से नींद में खलल पड़ रही है।अजान से उनकी नींद इस तरह बाधित हो जाती है कि उसके बाद तमाम कोशिश के बाद भी वह सो नहीं पातीं हैं। जिसकी वजह से उन्हें दिनभर सिरदर्द बना रहता है और कामकाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने पत्र में एक पुरानी कहावत का भी उल्लेख किया है।

पत्र में लिखा है कि ‘आपकी स्वतंत्रता वहीं खत्म हो जाती है जहां से मेरी नाक शुरू होती है’,। कुलपति ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी सम्प्रदाय, जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि वह अपनी अजान लाउडस्पीकर के बगैर भी कर सकते हैं।

ताकि दूसरों की दिनचर्या प्रभावित न हो। कुलपति ने कहा है कि आगे ईद से पहले सहरी की घोषणा भी सुबह चार बजे होगी। जिससे भी दूसरों को परेशानी हो सकती है। पत्र में कहा है कि भारत के संविधान में सभी वर्ग के लिए पंथनिरपेक्षता और शांतिपूर्ण सौहार्द की परिकल्पना की गई है।

उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश (पीआईएल नंबर- 570 ऑफिस 2020) का हवाला भी दिया है।

कुलपति ने प्रयागराज के डीएम से अपेक्षा की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने पर बड़े स्तर पर सराहना होगी। इससे प्रभावित लोगों को लाउडस्पीकर के तेज आवाज से होने वाली अनिद्रा से निजात व शांति मिलेगी। कुलपति ने पत्र की कापी कमिश्नर, आईजी और डीआईजी को भी भेजी गई है।

इस मामले में मस्जिद के इंतजामया कमेटी के सदस्य मोहम्मद कलीम का कहना है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लाउडस्पीकर के तेज आवाज की शिकायत की थी। इसके बाद लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कर दी गई है इसके साथ ही साथ चार लाउडस्पीकर के बजाय अब दो लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि दो ही लाउडस्पीकर की अनुमति है और दो ही लाउडस्पीकर मस्जिद पर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है अगर इसके बावजूद किसी को तकलीफ है तो लाउडस्पीकर और धीमा किया जा सकता है।

वहीं कुलपति के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड बृजेश सिंह ने भी इस बात की तस्दीक की है कि सुबह अजान में तेज लाउडस्पीकर बजने से नींद में खलल पड़ता है। वहीं अधिकारी अब इस मामले में कार्यवाही की बात कह रहे हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि डीएम ने भी इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर दी।

इस पूरे मामले पर आई जी के पी सिंह का कहना है की वाईस चांसलर का लेटर मिला है तकनीकी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

प्रयागराज से मनीष वर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *