
कासगंज। जनपद कासगंज के कस्बा सहावर में सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी असीम यादव व पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कस्बा सहावर के नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन चौधरी कौसर हमीद के आवास पर पहुंच कर किसान महापंचायत रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की।

असीम यादव ने बताया कि प्रस्तावित 13 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कासगंज जनपद में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे आज वर्तमान सरकार में किसान अपने हक की लडाई लड रही है तो सरकार उन पर लाठी चार्ज कराती है इस भ्रष्ट सरकार में किसान, छात्र, जवान, नौजवान, वेरोजगार, और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है। सहावर पूर्व चेयरमैन चौधरी कौसर हमीद ने बताया कि 13 मार्च को बारह पत्थर कासगंज पर अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री एवं महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के नेतृत्व में होने वाली किसान महापंचायत रैली को सफल बनाने की अपील की है।
पूर्व एमएलसी असीम यादव व चौधरी कौसर हमीद कस्बा सहावर में गणमान्य लोगों सेचर्चा करते हुए
रिपोर्ट- खुर्शीद अहमद