mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

धान क्रय केंद्रों का अपर मुख्य सचिव ने मारा छापा, मचा हड़कंप, दिए सख्त निर्देश।

हरदोई: अपर मुख्य सचिव कृषि डा० देवेश चर्तुवेदी ने जनपद भ्रमण के दौरान गल्ला मण्डी सण्डीला, माधौगंज, गौसगंज एवं हरदोई गल्ला मण्डी में संचालित सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये कि मण्डी में धान लेकर आने वाले प्रत्येक किसान को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें और बिना किसी दिक्कत किसानों के धान की खरीद की जाये।


उन्होने डिप्टी आरएमओ अनुराग पाण्डेय को निर्देश दिये कि गल्ला मण्डी एवं अन्य क्रय केन्द्रों पर सरकारी धान की खरीद में तेजी लाये और प्रत्येक दिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जायें और छोटे किसानों के धान खरीद में प्राथमिता दें।

मुख्य सचिव ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्रों पर दलालों एवं बिचौलियों को किसी भी दशा में भटकने न दिया जाये और बार-बार धान क्रय केन्द्रों पर आकर अव्यवस्था एवं अराजकता फैलाने वालो के विरूद्व कठोर कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है उनका पंजीकरण तत्काल प्रभाव से कराया जाये और धान क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, पंखा, छन्नी एवं बोरा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और किसानों के लिए पेयजल, बैठने के लिए छाया वाला स्थान आदि की व्यवस्था की जाये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीडी कृषि डा0 आशुतोष कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार शाहू, मण्डी सचिव, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रही।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *