mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फतेहपुर: रहस्यमय ढंग से लापता युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी।

रिपोर्ट- मनीष पाल,

फतेहपुर,27 अगस्त । तीन दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक का गुरुवार की सुबह तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, घटना की जांच शुरू कर दी है।

असोथर थाना अन्तर्गत कस्बे के प्रताप नगर में स्थित एक तालाब में गुरुवार की सुबह युवक का शव बरामद हुआ। तालाब की ओर गए लोगों ने तालाब में शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। उसकी पहचान सुरेश कुमार साहू (२२) पुत्र शिवनायक साहू निवासी प्रताप नगर मुहल्ला झाल,थाना असोथर के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया। वहीं परिजनों ने बताया सुरेश 25 अगस्त रात को घर से लापता हुआ था जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। 26 अगस्त को इलाकाई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लेकिन युवक का पता नहीं चला था।
ऐसे में युवक तीन दिन कहां था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के कारण सामने आऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *