mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फुल एक्शन में बाराबंकी एसपी अजय साहनी की टीम, एनकाउंटर में दो बदमाश मारे, दो पुलिसकर्मी भी घायल..



बाराबंकी में आज पुलिस और अपराधियों के बीच आज एक बार फिर मुठभेड़ हुई । इस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए मगर इनसे दो – दो हाथ कर रहे एक इन्स्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए । दोनों घायल पुलिसकर्मियों के साथ दोनों अपराधियो को जिला अस्पताल भेजा गया है जहाँ अपराधियो की मौत हो गयी है । मुठभेड़ में मारे गए दोनों अपराधी सीतापुर जनपद के है और इन पर 3 दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं । पुलिस के अनुसार यह दोनों अपराधी बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे ।

वही बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतापुर जनपद के दो पेशेवर अपराधी जुबेर पुत्र अब्बास और लोमस पुत्र रामकिशुन थाना रामनगर में एक बाइक लूट कर भागे है। इस सूचना पर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जनपद में अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया । तभी सूचना मिली कि यह दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से आ रहे है ।

पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन दोनों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया । पुलिस की जवाबी फायरिंग में यह दोनों अपराधी गम्भीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल में इनकीं मौत हो गयी । इस मुठभेड़ में इन्स्पेक्टर बड्डूपुर सुमित श्रीवास्तव के साथ इसी थाने में तैनात कांस्टेबल शमशुल हसन को भी गोली लग गयी और दोनों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए दोनों अपराधियों पर 3 -3 दर्जन से अधिक आपराधिक अभियोग दर्ज है और इन पर क्रमशः 50,000 और 25000 का इनाम घोषित था ।दोनों अपराधी जिले में बड़ी घटना अर्थात बैंक लूट की घटना को अंज़ाम देने वाले थे ।

बाराबंकी से द इंडियन ओपिनियन के लिए आदित्य यादव के साथ मोहमद शकील की रिपोर्ट