mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: संगठन सृजन अभियान के जनपदीय प्रदेशीय कोऑर्डिनेटर कांग्रेस की नीतियों का किया खुलासा।

बाराबंकी।जनपद मे न्याय पंचायत से बूथ स्तर तक कांग्रेस का संगठन सृृजन अभियान 6 जनवरी से शुरू होगा। इस अभियान के तहत विकास खण्ड कमेटी में 25, न्याय पंचायत कमेटी में 11, तथा बूथ कमेटी में 11 ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सेना तैयार करके भाजपा के जन विरोधी कारनामों को कांग्रेसजन हर दरवाजे पर दस्तक देकर भाजपा के सफाये तथा कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेगे। मेरी कोशिश है कि 20 जनवरी तक न्याय पंचायत स्तर तक कांग्रेस संगठन बनाने का कार्य पूर्ण हो जाये।

इस आशय की जानकारी संगठन सृृजन अभियान के जनपदीय प्रदेशीय कोर्डिनेटर करम राज यादव ने आज इन्दिरा मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों की आयोजित बैठक में दी। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0मोहसिन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के जनपदीय प्रभारी सचिव प्रदीप कोरी मौजूद थे। कांग्रेस संगठन की बैठक में किसान कांग्रेस के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष मनोज मयंक तथा अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता का त्यागकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सतेन्द्र यादव का पार्टी का अंगवस्त्र डालकर प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी तथा कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वागत किया।

उक्त बैठक में जनपदीय प्रदेशीय सचिव प्रदीप कोरी ने कहा कि जनपद के ऊर्जावान कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा उनके संगठन के साथियों की मेहनत से ब्लाक स्तर तक संगठन का गठन हो गया है और लगभग 80 प्रतिशत न्याय पंचायतों पर बैठक कर संगठन के कार्य को मेरी तथा अध्यक्ष की देखरेख में विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी महासचिव, विकास खण्ड के प्रभारी सचिव तथा ब्लाक अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन को बनाने के कार्य को अंजाम दिया जा चुका है। हमारी पूरी कोशिश रही है कि मेहनतकश, निष्ठावान, समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओ में कोई ऐसा न बचे जिसे संगठन में जगह न मिले। प्रत्येक पदाधिकारी के कार्य की समीक्षा की जायेगी और काम के आधार पर उसका प्रमोशन या डिमोशन होगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने किसान कांग्रेस के नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज मयंक तथा अपने साथियों के साथ सामाजवादी पार्टी छोडकर कांग्रेस में आये नौजवान साथी सत्येन्द्र यादव का स्वागत करते हुये कहा कि आने वाल वक्त कांग्रेस का है प्रदेश की भाजपा से पीड़ित अवाम आशाभरी निगाहों से कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है क्योकि पिछले दशकों में कई बार प्रदेश की निरीह आवाम ने सपा, बसपा का कुशासन भी देखा है लेकिन सभी ने सिवाय मायूसी के आवाम को कुछ नहीं दिया। 2022 में कांग्रेस की सरकार सूबे में बने इसके लिये कांग्रेसजनों को सशक्त विपक्ष की भूमिका में जनता के बीच में आना होगा।

संगठन सृृजन अभियान की अहम बैठक में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सरजू शर्मा, गौरी यादव, सुरेश चन्द्र वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव,आदर्श पटेल,जयंत गौतम,नेकचन्द्र त्रिपाठी,कमल भल्ला,रामानुज यादव,मो0 फैसल सभासद,रामहरख रावत,अजीत वर्मा,संजीव मिश्रा,रमेश कश्यप,अरविन्द सिंह,शिवानी सिंह,तस्लीमन खान,रामू यादव,मुइनुद््दीन अंसारी,रामचन्दर वर्मा,सुशील वर्मा,भष्मा प्रसाद मिश्रा,सुरेन्द्र सिंह,जलालुद््दीन गुड््डू,अखिलेश वर्मा,सियाराम यादव,सुशील वर्मा,फरीद अहमद,अम्बरीश रावत,गुड््डू राईन सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *