mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भाई ही निकला भाई का हत्यारा, बाराबंकी पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट – नितेश मिश्र,

बाराबंकी- ग्राम नहरवल मजरे बिन्दौरा घरथरिया थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी में एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा किसी धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर देने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी,जिसके आधार पर थाना मोहम्मदपुरखाला पर मु0अ0सं0 371/20 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया एवम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का अनावरण कर हत्याभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने तथा घटना के विभिन्न दृष्टिकोण से साक्ष्य संकलित करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
          घटना की जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक ननकुने और रामदीन दोनों सगे भाई है। लगभग 10 वर्ष पूर्व ननकुने की पत्नी चली गयी और वह अकेले रहने लगा। इसके उपरान्त ननकुने एक नाच-गायन मण्डली में नाचने का कार्य करने लगा और इसी बीच उसकी मुलाकात नाच-गायन मण्डली में ढोलक बजाने का कार्य करने वाले जगदीश पुत्र झगरू निवासी ग्राम छतवारा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी से हुई, जो दोनों आखों के अन्धे हैं। ननकुने और जगदीश की आपस में बहुत घनिष्ठता हो गयी तो जगदीश ने ननकुने को अपने घर छतवारा अपने साथ रहने के लिए ले गया। वहां पर जगदीश का परिवार ननकुने को साथ रखने पर विरोध किया। जिस पर जगदीश ने भी अपना घर छोड़कर ननकुने के साथ ग्राम नहरवल मजरे बिन्दौरा घरथरिया में रहने लगा और ननकुने को अपने बेटे की तरह मानने लगा । लगभग 20 दिन पहले जगदीश ने अपनी ग्राम छतवारा की लगभग ढाई बीघा जमीन गांव के ही राम मिलन को 6.50 लाख (6,50,000/-) रूपये में बेच दिया, जिसमें से 04 लाख रूपये प्राप्त हुए थे और 2.50 लाख अभी बकाया है। जमीन बेचने से मिले 04 लाख रूपये में से जगदीश ने 01 लाख रूपये की ननकुने के लिए गाड़ी खरीदी और बाकी बचे 03 लाख रूपये से ननकुने का घर बनवाने हेतु मौरंग, सरिया, ईट व सीमेन्ट आदि लाया गया। घर बनवाने की बाद वह ननकुने की शादी कराने के लिए आस-पास के लोग से कहने लगा।
     शादी करने की बात जब ननकुने के भाई रामदीन को पता लगी तो वह सम्पत्ति/जमीन के बंटवारें को लेकर रंजिश मानने लगा क्योंकि दोनों भाइयों के पास कुल मिलाकर 05 बीघा जमीन थी और सारी जमीन पर रामदीन ही खेती करता था। रामदीन के 05 लड़के थे इसलिए वह जमीन का बंटवारा नही करना चाहता था क्योकि अगर ननकुने की शादी हो जायेगी तो उसकी जमीन में से ढाई बीघे जमीन कम हो जायेगी। इसी बीच रामदीन ने ननकुने से 5000/-रूपये की मांग की तो ननकुने ने उसको मात्र 500/-रूपये दिये। इसके उपरान्त एक दिन जगदीश का दामाद अर्जुन नहरवल मजरे बिन्दौरा आया और जमीन बेचने पर मिले रूपये में से 01 लाख रूपये जगदीश से मांगने लगा। इस बात पर ननकुने व जगदीश द्वारा अर्जुन से कहासुनी हुई और जगदीश ने रूपये ननकुने अलावा किसी को भी न देने की बात कही गयी। जिस पर अर्जुन ने ननकुने को देख लेने की धमकी दी। इसी बीच रामदीन ने भी 50 हजार रूपये की मांग की तो ननकुने ने उसको बेइज्जत करके भगा दिया जो कि रामदीन को बहुत ही नागवार गुजरी। रामदीन ने सोचा कि अगर मैं ननकुने की हत्या कर रास्ते से हटा दूंगा तो सम्पत्ति का बंटवारा भी नहीं होगा और हत्या करने का आरोप अर्जुन पर आ जायेगा क्योंकि अर्जुन ने ननकुने को देख लेने की धमकी दी है। उसने अपने बेटे छोटू उर्फ श्यामू से कहा कि मैं ननकुने मार दूंगा। इस बात को सुनकर उसके बेटे छोटू उर्फ श्यामू ने रामदीन को ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना और दिनांक 23/24.08.2020 की रात्रि जब जगदीश और ननकुने एक ही चारपाई पर सो रहे थे तो रामदीन ने सोते समय अपने भाई ननकुने की एक हाथ से मुंह दबाया और एक हाथ सें बांके से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी।
          मृतक के सगे भाई अभियुक्त रामदीन पुत्र नरायन गौतम निवासी नहरवल मजरे बिन्दौरा घरथरिया थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी को उसके घर नहरवल से गिरफ्तार कर लिया गया है और खून से सना बांका भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *