mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशो में हुई मुठभेड़ , दो बदमाश घायल।

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बाइक सवार दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस को बदमाशो से दो तमंचे, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।

दरसअल मीरापुर थाना पुलिस मेरठ पौडी राजमार्ग पर चैकिंग कर रहे थी। इस दौरान रामराज की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए बाइक को राजवाहा पटरी की ओर दौडा लिया। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फायर किया तो दोनो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी तथा बाइक अनियंत्रित होकर सडक पर फिसल गई। जिस पर पुलिस ने दौडकर घायल बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की गहनता से तलाशी ली, तो पुलिस को बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व दो खोखा तथा चार जिंदा कारतूस व एक बाइक मिली। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अजय उर्फ अजा उर्फ देवा तथा हरि उर्फ करन पुत्रगण हुस्ना निवासी शिमलाकला नई बस्ती थाना मंडावर जनपद बिजनोर बताया। मुठभेड की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होते ही रामराज, जानसठ थाने की पुलिस सहित डायल 100 की कई गाडियाँ मौके पर पहुंच गयी। वहीं सीओ जानसठ शकील अहमद मौके पर पहुंच गये तथा बदमाशों से पूछताछ की।

वहीं पुलिस घायल बदमाशों को उपचार के लिये जानसठ अस्पताल ले गयी। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं तथा इन पर बिजनौर व मुजफ्फरनगर में करीब आधा-आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं तथा बदमाश अजय मीरापुर थाने से हत्या के प्रयास व धोखाधडी के मामलें में वांछित चल रहा था।

मुज़फ्फरनगर से संजीव कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *