mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*यूपी टेट 2018 : आपत्तियों के चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की संभावना कम, 22 प्रश्नों पर आपत्ति के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर संशोधित उत्तरमाला पर , संतुष्टि न होने पर मामला जा सकता है कोर्ट के अधीन 1 वर्ष पूर्व यूपीटीईटी 2017 मैं पहले से 14 प्रश्नों की आपत्ति के लिए उठे थे सवाल आयोग की ओर से बढ़ाए गए थे 2 अंक ऐसे कब तक उठेंगे सवाल उत्तर प्रदेश की शिक्षा भर्ती प्रक्रिया पर इंडियन ओपिनियन में आदित्य यादव की रिपोर्ट*

अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 पर आ रही आपत्तियों के चलते 68,500 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने की संभावना कम है। तमाम सावधानी बरतने के बावजूद इस बार भी 35 हजार से ज्यादा आपत्तियां आई हैं। अभ्यर्थियों की नजर संशोधित उत्तरमाला पर है।

इन आपत्तियों के निस्तारण से यदि अभ्यर्थी संतुष्ट न हुए तो वे हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे और इससे 68,500 शिक्षक भर्ती में देरी होना तय है। परीक्षार्थियों ने लगभग दो दर्जन सवालों पर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। इनमें से किसी के भी निस्तारण से यदि वे संतुष्ट न हुए तो हाईकोर्ट में मामला जाना तय है।

इस बार लगभग 17,83,716 अभ्यर्थियों ने टीईटी में पंजीकरण करवाया था। 5 दिसंबर से 68,500 शिक्षक भर्ती के आवेदन लिए जाने की योजना है लेकिन यदि मामला लटका तो इसमें देरी लगना तय है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी पर इस परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने का दबाव था। वहीं प्रश्न पत्र सेट करने में निर्देश दिये गये थे कि ऐसे सवाल ही पूछे जाएं, जिनके एक से ज्यादा जवाब न हों ताकि प्रश्नों को लेकर मामला न्यायालय में जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

अफसरों और शिक्षकों की लापरवाही के चलते टीईटी 2017 का मामला तो हाईकोर्ट में लंबित है ही, टीईटी 2018 पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं इससे पहले हुई 68,500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का मामला भी हाईकोर्ट में चल रहा है।