mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*लखनऊ के रईस जादे ने दरोगा का पकड़ा कॉलर, कहां 2 मिनट में उतरा दूंगा वर्दी, टोपी निकाल कर सड़क पर फेंकी …*



लखनऊ। राजधानी के विभूतिखण्ड स्थित सेवी ग्रैंड होटल के सामने शनिवार देर रात एक रईसजादा दारोगा से भिड़ गया। उसका कॉलर पकड़ वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए टोपी निकाल कर सड़क पर फेंक दी। वहां मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दारोगा को उससे बचाया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी युवक वहां से भाग निकले। इस बीच कार सवार युवक भाग निकले। वहीं, डीजीपी के विभूतिखण्ड पहुंचने की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में उपद्रवी युवकों की तलाश में जुट गई।

बता दे के विभूतिखण्ड थाने में तैनात दरोगा शिवेन्द्र कुमार की शनिवार को सेवी ग्रैंड होटल के पास ड्यूटी लगी थी। वो साथी दारोगा राजेश को लेकर वहां मौजूद था। तभी सफेद रंग की कार (यूपी 32 ईटी 0082) में सवार युवक वहां आकर रुके। बीच सड़क गाड़ी खड़ी देख दारोगा ने उन्हे टोका तो युवक आग बबूला हो गया। वो शिवेन्द्र को अपशब्द कहते हुए हाथापाई करने लगा। यहां तक कि उसने कॉलर पकड़ने हुए टोपी उतारकर फेंक दिया।

दरोगा राजेश कुमार ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह को शनिवार रात एक शादी में शामिल होने के लिए आना था। इसके चलते उनकी ड्यूटी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान युवकों ने उनके साथी शिवेन्द्र से मारपीट की।

इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड डीके उपाध्याय ने बताया कि कार नम्बर के आधार पर गाड़ी मालिक विकासनगर के कल्याणपुर निवासी सौरभ त्रिपाठी को ​गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।