mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति, राज भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ – राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द लखनऊ के दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। कानपुर से प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होने के बाद उन्नाव होते हुए राष्ट्रपति अपनी पत्नी और बेटी के साथ लखनऊ के चारबाग रेलवे स्ट्रेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर उतरे। जहां पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तथा देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने राजभवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित राजभवन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे।राजभवन में न्यायाधीशों के साथ हाई टी का कार्यक्रम है।

इस दौरान चीफ जस्टिस आफ इंडिया भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद आज का उनका कार्यक्रम राजभवन में आरक्षित है।
कानपुर से प्रेसिडेंशियल ट्रेन राष्ट्रपति को लेकर रवाना हुई थी। रेल मार्ग से करीब 72 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 11:50 के करीब ट्रेन चारबाग पहुंची। प्रेसिडेंशियल ट्रेन के कानपुर से रवाना होते ही करीब एक दर्जन ट्रेनों को रोक दिया गया था या फिर उनके मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। स्टेशन से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन रवाना हो गए। इस दौरान सेना के अलावा शासन-प्रशासन के कई बड़े अधिकारी वहां मौजूद थे।

इससे पहले राष्ट्रपति इसके बाद राज्यपाल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वाहनों के काफिला में चारबाग से हजरतगंज होते राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पत्नी सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति के साथ कानपुर शहर से करीब 10:30 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

सर्किट हाउस में राष्ट्रपति ने पत्नी सविता कोविन्द और पुत्री स्वाति के साथ बरगद का पौधा लगाया। उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय भी मौजूद थे। इससे पहले एमएलसी सलिल विश्नोई भी सर्किट हाउस में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मिले।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को लोकभवन से दिन में डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे। लोकभवन में उनका करीब एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंगलवार शाम को राष्ट्रपति राजभवन से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनकी सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *