mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ :मेयर संयुक्ता भाटिया ने लोकमंगल दिवस पर लोगों की सुनी शिकायतें।

लखनऊ :लोक मंगल दिवस पर आम लोगों के साथ अब नगर निगम के कर्मचारी भी फरियादी बनने लगे हैं। मंगलवार को आयोजित जोन 7 कार्यालय में ऐसे कई लोग पहुंचे जिनको उनके ही विभाग वाले सालों से दौड़ा रहे है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने जोन 7 में जैसे ही लोगों की शिकायत सुननी शुरू की पहला ही मामला उनके विभाग का पहुंच गया।
इसमें रिटायर कर्मचारी छोटे लाल दीक्षित ने बताया कि पिछले पांच साल से वह अपने नए वेतनमान का बकाया भुगतान के लिए दौड़ लगा रहे है। उसको दिया नहीं गया इसके लिए उनकी सेवा पुस्तिका के लिए भी बाबू दौड़ लगवाते रहते है। इसके बाद मेयर ने नगर आयुक्त से उनकी समस्या का समाधान करवाने का निर्देश दिया। जोन सात में पटेल नगर, सुरेन्द्र नगर, शंकर पुरवा प्रथम वॉर्ड समेत कई इलाके के लिए अपनी- अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।


शंकरपुरवा बहादुरपुर यूनिटीसिटी चौराहा कल्याण के लोगों ने सड़क बनाने को लेकर मेयर संयुक्ता भाटिया से फरियाद किया। लोगों ने बताया कि उनके यहां महज 50 मीटर की सड़क पिछले 15 साल से नहीं बन रही है। यहां सीवर और जलकल की लाइन जोड़ दी गई है। ऐसे में अब केवल इंटरलॉकिंग का काम बच गया है। इस काम को पूरा कर दिया जाए तो इलाके के सैकड़ों घर वालों को राहत मिलेगी।
सुरेन्द्र नगर निवासी ऊषा मिश्रा ने बताया कि उनके यहां करीब 16 हजार रुपए का पानी और सीवर का बिल आ गया है। जबकि वास्तव में उपभोक्ता के यहां सीवर और पानी का कनेक्शन नहीं है। उसके बाद भी बिल भेज दिया गया है। उन्होंने मेयर से इस बिल को निरस्त करने की मांग उठाई है।
इंदिरा नगर ए ब्लॉक निवासी अनीता सिंह ने बताया कि इलाके में मेन हॉल खराब हो गया है। इसको लेकर करीब दो महीने पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी, उसके बाद भी काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अब वहां की सड़क भी इस वजह से खराब हो रही है। कुछ हजार रुपए के चक्कर में लाखों रुपए की सड़क हो जाएगी। इसके बाद हजारों लोग परेशान होंगे।
जोन सात के बाद मेयर संयुक्ता भाटिया जोन आठ में शिकायत सुनने के लिए जाएंगी। हर मंगलवार को मेयर दो जोन की शिकायतें सुनती है। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *