mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लालू यादव से रूठे रघुवंश प्रसाद सिंह आज दुनियां से ही रूठ गये! इलाज के दौरान निधन।

नई दिल्ली। आरजेडी नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह  कोरोना से संक्रमित पाए गए थे,हालांकि बाद में वह ठीक भी हो गए थे। रघुवंश एम्स में आइसीयू में वेंटिलेटर पर थे। रघुवंश लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में आरजेडी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, जिसके बाद पार्टी में हलचल तेज हो गयी थी।

लालू यादव को लिखे अपने खत में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा था कि मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद 32 सालों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं.’’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, “पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया. मुझे क्षमा करें.”

रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे, पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी और चिट्ठी भी लिखी थी अपनी चिट्ठी में लालू यादव ने कहा कि जब आप ठीक हो जाएंगे तो हम लोग बात करेंगे, आप कहीं नहीं जा रहे हैं। लालू यादव ने आगे लिखा कि आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है. मुझे तो विश्वास ही नहीं होता. चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है. आप जल्द स्वस्थ हो, फिर बैठकर बात करेंगे. आप कहीं नहीं जा रहे है. समझ लीजिए.”

हालांकि रघुवंश लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में आरजेडी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और इन्ही सब के बीच आज पार्टी से रूठे नेता दुनिया से भी रूठ गए और इलाज दौरान उनका निधन हो गया जिसकी ख़बर लगते ही पार्टी एवं राजनेताओं में शोक की लहर सी आ गयी है।

नितेश मिश्रा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *