mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीतापुर – खेत के विवाद के चलते हुई मारपीट में चली गोली एक युवक को लगी, आधा दर्जन लोग घायल।

सीतापुर – सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में खेत के विवाद में मारपीट, चली गोली, एक युवक को लगी गोली, आधा दर्जन लोग घायल, सीएचसी में भर्ती।
जनपद सीतापुर के थाना सदरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत जहांगीराबाद दो पक्षों के बीच खेत के विवाद में हुई कहासुनी व मारपीट के बीच गोली चलने से जहां एक व्यक्ति को गोली लगी वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद कस्बा निवासी मोहम्मद अल्तमस पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ लंबू का एक खेत जहांगीराबाद बजेहड़ा गॉव के बीच में है। अल्तमस ने गन्ना बोया है, उसी को लेकर के बगल की खेत वाले सदरपुर के बजेहड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार यादव के पुत्रों से आपस में विवाद होने लगा।


विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज व मारपीट होने लगी। इतने में ही दोनों पक्षों के परिजनों को खबर होते ही दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडा व असलहा लेकर खेत पर पहुंच गए। मारपीट के बीच गोली चल गई जिससे राजा मानसिंह 21 वर्ष पुत्र अवधेश कुमार यादव घायल हो गया। जबकि आपसी मारपीट में जितेंद्र उर्फ मुनेजर पुत्र लालजी, प्रदीप पुत्र राम सिंह, अल्तमस पुत्र मोहम्मद अहमद, राजेश कुमार पुत्र सियाराम व फैजान पुत्र तुफैन घायल हो गये।
गोली चलते ही भगदड़ मच गई।

सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सदरपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने लाकर मेडिकल के लिए बिसवां सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एक डीसीएम बरामद की है। कहा जा रहा है कि इसमें भरकर लोग जहांगीराबाद से आए थे।
थानाध्यक्ष सदरपुर उमाकांत दीपक ने बताया है कि दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख दिया गया है। आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

रिपोर्ट – रामेश्वर दयाल अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *