mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीतापुर: पंचायत भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की हुई मौत

सीतापुर। जनपद की तहसील महमूदाबाद के थाना रामपुरकला क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहरिया में बन रहे पंचायत भवन निर्माण के विरोध में सोहरिया के ग्रामीणों ने धावा बोल दिया,जिससे प्रधान पक्ष के तेजनीपुर गांव के लोगों के बीच जमकर  लाठी-डंडे व ईट-गुम्मे से हुई मारपीट में प्रधान पक्ष के एक लोग इसरार की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।

मृतक को रामपुर कला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और 4 लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है। घटना की जानकारी होते ही एसपी आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।ग्रामीणों की मानें तो विवाद का मुख्य कारण प्रधान करुणेश वर्मा द्वारा अपने निवास स्थान के बिल्कुल निकट में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना बताया जा रहा है।

जिसका विरोध कई दिनों से किया जा रहा था और तथा ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत डीएम व तहसील स्तर पर की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन पहले से ही मदारपुर गांव में बना है तथा इसे वही बनाना चाहिए।
प्रधान के घर के करीब भवन बनाना लोगों में विरोध का मुख्य कारण है।


एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने में 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा नामजद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

रामेश्वर दयाल अवस्थी की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *