mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई:- तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, असलहे कारतूस व जेवर बरामद

-पाली थाना क्षेत्र में भरखनी मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने की थी लूट

-महिला के झाले नोचकर भागे थे बाइक सवार बदमाश

-महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को था दबोचा

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में भरखनी मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार महिला के झाले नोचकर भागे 3 बदमाशों को पुलिस ने लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है। इनके पास से तमंचा कारतूस जेवर व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। इनमे एक शाहजहांपुर जनपद के जबकि दो हरदोई जनपद के बदमाश शामिल है। लूट की शिकार महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया था और पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

बतादें कि फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम जिजुवैया निवासी प्रदीप की ससुराल पचदेवरा थाना क्षेत्र के कपूरापुर गांव में है। मंगलवार की सुबह वह बाइक से पत्नी मिथलेश को लेकर ससुराल जा रहा था। रास्ते में पाली थाना क्षेत्र में पाली-भरखनी मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने मिथलेश के झाले नोच लिए और अनंगपुर की तरफ भागने लगे। इस पर दंपती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर भरखनी पुलिया पर मौजूद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से छीने गए झाले और बिना नंबर प्लेट की बाइक तमंचा कारतूस बरामद हुए है। इनमे दो बदमाश पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तनापुर निवासी हैं, जबकि तीसरा आरोपी शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज का है।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *