बाराबंकी: “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत “थाना चलो अभियान” कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं एव छात्राओं को किया गया जागरूक

बाराबंकी। आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा थाना कोतवाली नगर से “थाना चलो अभियान” की शुरूआत की गयी । इस अभियान में महिलाओं/छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) तथा थाना कोतवाली नगर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, पीड़ित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं व पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया ।

थाना चलो अभियान का उद्धेश्य महिलाओं/छात्राओं को थाने पर आमंत्रित कर उनके साथ संवाद स्थापित करना है ताकि पुलिस के प्रति उनकी सोच सकारात्मक हो तथा वह थाने पर आने अथवा अपनी बात कहने में कोई झिझक महसूस न करें। यह अभियान जनपद बाराबंकी के समस्त थानों पर चलाया जा रहा है और महिला सुरक्षा समिति का गठन कर उन्हें थाने पर आमंत्रित करके उनके साथ संवाद किया जा रहा है जिससे थाने पर आने वाली महिलाओं/छात्राओं को पुलिस से अपनी बात/शिकायत करने में संकोच न हो।

थाना चलो अभियान के इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय,  मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव द्वारा भी महिलाओं/छात्राओं से संवाद कर महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

“थाना चलो अभियान” का कार्यक्रम जनपद के थाना रामनगर, बड्डूपुर, टिकैतनगर, फतेहपुर आदि थानों पर भी आयोजित किया गया जहां महिलाओं/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । आगन्तुक महिलाओं/छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइनों तथा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *