mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

“अपराधी तो बेखौफ है एनकाउंटर किसका हो रहा है?” बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष को गोलियों से भून डाला!

रिपोर्ट – मनीष सिंह,

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में आज सुबह एक बड़ी आपराधिक वारदात से दहशत फैल गई साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार के दावों की भी पोल खुल गई।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर मार्निंग वॉक के लिए गए थे। लौटे समय उनके खेतों के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे से तीन गोली मारकर संजय खोखर की हत्या कर दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के शव को कब्जे में ले लिया हर मामले की जांच शुरू कर दी है।
साथ ही घटनास्थल को सीज कर दिया। घटना से भाजपाईयों में आक्रोश है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने घटना से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने पुलिस से हत्यारोपितों को पकड़ने की मांग की है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के पीठ, कनपटी व सीने में तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से एक 315 का कारतूस भी मिला है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र अक्षय ने बताया कि दो दिन पूर्व पिता संजय खोखर जब मॉनिंग वॉक से लौट रहे थे, तो एक गाड़ी को अपने खेत के पास खड़ा पाया था। इस पर पिता खेतों के रास्ते घर लौटे थे। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी थी। कई माह पूर्व उनका क्षेत्र के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र ने उक्त विवाद के चलते चार युवकों पर पिता की हत्या करने की आशंका जताई है।

संजय खोखर करीब तीन साल भाजपा जिलाध्यक्ष रहे थे। 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने सांसद डा. सत्यपाल सिंह को दोबारा टिकट दिए जाने का विरोध किया था। सांसद विरोधी खेमे में शामिल होने के चलते उन्हें पद से हटाया गया था। संजय खोखर बड़ौत में छात्र राजनीति से सक्रिय थे। छात्र राजनीति के बाद संजय खोखर ककौर में स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *